आज मादक पदार्थ और अवैध तस्करी रोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह दिवस मादक पदार्थ मुक्त अंतर्राष्ट्रीय समाज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्रवाई और सहयोग मजबूत करने का आह्वान करता है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” मनाने के लिए मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की सराहना की।
जून 2025 तक, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 5 करोड़ 26 लाख युवा और 3 करोड़ 31 लाख महिलाओं सहित 15 करोड़ 78 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है। जागरूकता फैलाने में 4 लाख 31 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, जमीनी स्तर पर इन प्रयासों को आगे बढाने के लिए 20,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किया गया।