हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कहा कि माता सावित्री बाई फुले की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले न केवल भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिला अधिकारों की प्रणेता भी थीं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले न केवल भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिला अधिकारों की प्रणेता भी थीं@NayabSainiBJP | #SavitribaiPhule pic.twitter.com/TfXj2rSCW3
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 3, 2025
मुख्यमंत्री आज उनकी जयंती पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा की प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर अथक प्रयास किए जा रहे हैं।