मई 19, 2025 9:12 अपराह्न

printer

माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने के बाद आज सुरक्षित रूप से एवरेस्ट बेस कैंप पर लौटा एनसीसी पर्वतारोहण दल

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पर्वतारोहण दल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने के बाद आज सुरक्षित रूप से एवरेस्ट बेस कैंप पर लौट आया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि एनसीसी अभियान दल द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तीसरी सफल चढ़ाई है, इससे पहले 2013 और 2016 में भी यह उपलब्धि हासिल की जा चुकी है।

   

 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष के अभियान का मुख्य आकर्षण दस सदस्यीय कैडेट टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन था। इसमें अधिकतर नए गैर प्रशिक्षित युवा शामिल थे जिन्हें कठोर प्रशिक्षण और सख्त राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था। इस टीम में लड़कियों और लड़कों दोनों की समान संख्या थी, और उनका औसत आयु 19 वर्ष थी। सबसे कम उम्र का कैडेट केवल 16 वर्ष का था।