मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 12, 2024 9:30 अपराह्न

printer

माइक वाल्ट्ज होंगे अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल फ्लोरिडा के कांग्रेसी माइक वाल्ट्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने की घोषणा की है। माइक वाल्ट्ज इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। 50 वर्षीय वाल्ट्ज एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल हैं। वह 2019 से अमरीका प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं।

 

श्री वाल्ट्ज राष्ट्रपति जो बिडेन की विदेश नीति के कड़े आलोचक रहे हैं। ट्रंप अपने प्रशासन के प्रमुख कर्मियों को चुनने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्‍होंने सुसान विल्स को व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ बनाया है। वे इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी।