अप्रैल 29, 2025 9:47 अपराह्न

printer

मां गंगा की उत्सव डोली विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना

 

 
उत्तरकाशी जिले में शीतकाल के छह माह तक मुखबा गांव में निवास करने के बाद आज मां गंगा की उत्सव डोली विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली आज भैरव मंदिर, भैरवघाटी में रात्रि विश्राम करेगी। तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि कल भैरों घाटी से डोली-यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना होगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
 
वहीं मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से कल सुबह यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जिसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट 11 बजकर 55 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में कल से चारधाम यात्रा, विधिवत शुरू हो जायेगी। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला