झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित हरमू आवास के व्यवसायिक उपयोग की जांच कराने के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि बिना जांच पड़ताल किये एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी अनुचित है।