जून 11, 2025 12:47 अपराह्न

printer

महेंद्र सिंह धोनी को आइसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किये जाने पर जेएससीए ने रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आइसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किये जाने पर झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन- जेएससीए ने रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जेएससीए स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में धोनी को सम्मानित किया गया। जेएससीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। सभी ने मंच से धोनी के व्यक्तित्व और उनके क्रिकेट योगदान की सराहना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला