पुणे में आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कल तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में झारखंड ने मध्य प्रदेश पर दो-शून्य से जीत दर्ज की। झारखंड के लिए संगीता कुमारी और रोपनी कुमारी ने एक-गोल किए, जबकि टीम की कप्तान निक्की प्रधान को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। खेल विभाग और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने इस जीत के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Site Admin | मार्च 24, 2024 2:51 अपराह्न
महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड ने कांस्य पदक हासिल किया