दिसम्बर 29, 2025 7:33 पूर्वाह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के उद्घाटन मैच में एसजी पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से हराया

महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के उद्घाटन मैच में एसजी पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से हरा दिया। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में कल खेले गए मुकाबले में एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने 27वें मिनट और टेरेसा वियाना ने 46वें मिनट में गोल किए।

 

रांची रॉयल्स के लिए रुतुजा दादासो पिसाल ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन मारिया ऑर्टिज़ के ड्रैगफ्लिक शॉट को गोलकीपर ने गोल में बदलने नहीं दिया। मैच पाइपर्स ने अपनी बढ़त बनाए रखी और महत्वपूर्ण जीत हासिल करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।