मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 13, 2025 9:07 पूर्वाह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया लीग: रांची में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई शुरूआत

महिला हॉकी इंडिया लीग (डब्‍ल्‍यूएचआईएल) की शुरूआत कल रांची में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई, जहां झारखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। विधायक कल्पना सोरेन ने चार टीमों की कप्तानों के साथ डब्‍ल्‍यूएचआईएल ट्रॉफी का अनावरण किया।

 

उद्घाटन मैच में, ओडिसा वॉरियर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-0 से हराया। ओडिसा वारियर्स के लिए यिब्बी जेनसन ने दो गोल किए, जबकि बलजीत कौर और फ्रीके मोस ने एक-एक गोल किया। यिब्बी जेनसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज शाम 06:00 बजे से श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का मुकाबला जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब से होगा।

 

उधर, राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी इंडिया लीग भी जारी है। हैदराबाद तूफान ने कल वेदांत कलिंगा लांसर्स पर 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। अर्शदीप सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

इस जीत के साथ हैदराबाद तूफान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आज रात सवा आठ बजे से तमिलनाडु ड्रैगन्स का मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला