महिला हॉकी इंडिया लीग-एचआईएल में आज जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब का मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मुकाबला रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा।
पुरुष वर्ग में, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब से होगा। यह मैच रात सवा आठ बजे से शुरू होगा।
महिला एचआईएल में, कल ओडिशा वॉरियर्स ने राउरकेला में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स पर 4-1 से शानदार जीत हासिल की। इस जीत ने वॉरियर्स को आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया।
टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में, वेदांत कलिंग लांसर्स ने कल रात राउरकेला में रोमांचक शूटआउट में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 3-2 से हराया। हाफ टाइम तक लांसर्स 1-4 से पीछे थी लेकिन उसने रफ्तार पकड़ी और मैच को 5-5 से बराबर कर दिया। खेल का निर्णय शूटआउट से हुआ जहां लांसर्स ने जीत हासिल की।