मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 1:26 अपराह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया लीग का उदघाटन मैच आज दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वारियर्स के बीच होगा

 
महिला हॉकी इंडिया लीग में दिल्ली एस जी पाइपर्स और ओडिशा वारियर्स के बीच आज प्रतियोगिता का उदघाटन मैच रांची में खेला जाएगा। यह मैच रात आठ बजकर 40 मिनट से शुरू होगा। 
 
महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण में चार टीमें भाग ले रही हैं। इनमें दिल्ली एस जी पाइपर्स, ओडिशा वारियर्स, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं। 15 दिन तक के लीग चरण के मुकाबले 24 जनवरी तक होंगे और फाइनल 26 जनवरी को खेला जाएगा। प्रत्येक टीम एक-दूसरे के साथ दो बार खेलेंगी और शीर्ष दो टीमें, खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। 
 
रांची में 11 मैच खेले जाएंगे जबकि दो मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला