मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 23, 2025 1:05 अपराह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया लीग: आज दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा ओडिशा वॉरियर्स का सामना

महिला हॉकी इंडिया लीग में, ओडिशा वॉरियर्स का सामना आज शाम सवा छह बजे रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। पुरुष वर्ग में, तमिलनाडु ड्रैगन्स का सामना रात सवा आठ बजे राउरकेला में हैदराबाद तूफान्‍स से होगा।

पुरुष वर्ग में, जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब ने कल शाम रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ, जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब अंक तालिका में तीसरे और दिल्ली एसजी पाइपर्स सबसे निचले स्थान पर पहुँच गया। महिला वर्ग में, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

 

फाइनल में पहुंचने के लिए बंगाल टाइगर्स को जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब के खिलाफ अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करनी होगी।