जनवरी 17, 2025 9:59 पूर्वाह्न

printer

महिला हॉकी इंडिया लीग: आज दिल्ली एसजी पाइपर्स और जे. एस. डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब की बीच मुकाबला

 
 
हॉकी इंडिया लीग में आज राउरकेला में दिल्ली एसजी पाइपर्स और जे.एस.डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब की महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मैच रात 8:15 बजे शुरू होगा।
 
कल महिलाओं के मुकाबले में पहली बार पेनल्टी शूटआउट देखने को मिला। इसमें ओडिशा वारियर्स ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराया। 
 
वहीं, कल पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 5-1 से हरा दिया। वेदांता की ओर से थिएरी ब्रिंकमैन ने लगातार दो गोल किए। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।