महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में एसजी पाइपर्स ने कल रांची में जे एस डब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता में यह एसजी पाइपर्स की लगातार दूसरी जीत है। हॉकी इंडिया लीग के सभी मैचों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स टेन वन और सोनी स्पोर्ट्स टेन थ्री पर किया जा रहा है । वेव्स ओटीटी प्लेटफार्म और हॉकी इंडिया लीग के यूट्यूब चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
Site Admin | जनवरी 1, 2026 7:50 पूर्वाह्न
महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में एसजी पाइपर्स ने जे एस डब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हराया