महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में रांची में श्रची बंगाल टाइगर्स ने अपने पहले मुकाबले में, जे.एस.डब्ल्यू. सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से हरा दिया। अगस्टिना गोरजेलानी के दमदार ड्रैग फ्लिक ने श्रची बंगाल टाइगर्स को पहले क्वार्टर में बढ़त दिलाई।
हॉकी इंडिया लीग का सीधा प्रसारण वेव्स और हॉकी इंडिया लीग के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।