केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पानी तक पहुंच एक मजबूत कदम है। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2024 कार्यशाला को संबोधित करते हुए, श्री पाटिल ने कहा कि जल शक्ति नारी शक्ति है क्योंकि ग्रामीण भारत में महिलाएं अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के कारण पानी की कमी से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं।
उन्होंने चुनौतियों की बेहतर समझ के लिए जल शक्ति अभियान कार्यशाला में महिलाओं, गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को मंत्रालय के साथ लाने का आग्रह किया।