अक्टूबर 7, 2024 8:23 अपराह्न

printer

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार में ‘‘आंगनबाड़ी सह क्रैच- पालना केंद्र’’ का किया शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में ‘‘आंगनबाड़ी सह क्रैच- पालना केंद्र’’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती आर्य ने कहा कि सरकार का ये मॉडल क्रैच सभी सुविधाओं से लैस है और पूरी तरह से बच्चों के अनुकूल विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पालन केंद्र शुरू होने से आसपास की कामकाजी महिलाओं को एक बड़ी सुविधा मिलेगी और बच्चों का पोषण व विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा। श्रीमती आर्य ने कहा कि गरीब और श्रमिक वर्ग की माताओं के छोटे बच्चों के लिए पालन केंद्र की शुरुआत हुई, जिसमें कामकाजी महिलाओं के 6 माह से लेकर 6 साल तक के बच्चों का पालन पोषण होगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए आंगनबाड़ी में पौधारोपण भी किया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को ‘महालक्ष्मी किट’ का भी वितरण किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला