अक्टूबर 22, 2024 6:37 अपराह्न

printer

महिला समूहों की आर्थिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से चंदन के पौधों का होगा रोपण

रुद्रप्रयाग जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों के दौरान उचित स्थानों पर चंदन के पेड़ लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने बताया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत भटवाड़ी, कोट और मणिगुह तथा विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत मेदनपुर में लगभग ढाई हजार चंदन के पौधों को 50 महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोपित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि जिले की महिला समूहों की आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा चंदन के पौधों का रोपण किया जा रहा है। आने वाले तीन वर्षों में चंदन के पेड़ से उनकी आर्थिकी को बल मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी वीएस सिंह ने बताया कि चंदन के पौधे को होस्ट प्लांट के तहत ही रोपा जाना चाहिए और इन पौधों को उचित स्थानों में परीक्षण के बाद लगाया जाएगा।