समाज सुधारक और महिला शिक्षा की हितैषी सावित्रीबाई फुले की जयंती के पर आज पूरे महाराष्ट्र में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले का नाम हमें प्रेरित करता है। श्री फडणवीस ने आज सतारा जिले के नाइगांव में उनके जन्मस्थान पर उनके स्मारक और महिला प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारक के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि दी। मुंबई में महाराष्ट्र लोक भवन में सावित्रीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नाशिक, बीड, नांदेड़ और परभणी में भी सावित्रीबाई फुले की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।