महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के ग्राम टेमरी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर से ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज से तीन लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इस बीच, कोंडागांव जिले के केशकाल वनमंडल में आज वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटामारी के ईको पर्यटन केंद्र में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत करीब तीन सौ पौधे लगाए गए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया। वहीं, भिलाई के सेक्टर दो में सीमा सुरक्षा बल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने करीब एक हजार पौधे लगाए।
Site Admin | जुलाई 12, 2024 7:35 अपराह्न
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया