मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 15, 2024 1:23 अपराह्न

printer

महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस से होगा

महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच  दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। विजेता टीम का मुकाबला रविवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

दोनों टीमों के बीच 12 मार्च को हुए आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था। बैंगलोर की एलिस पेरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।