मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 1, 2025 9:32 पूर्वाह्न

printer

महिला प्रीमियर लीग: दिल्ली कैपिटल्स ने मुम्‍बई इंडियंस को नौ विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात बेंगलुरू में दिल्ली कैपिटल्स ने मुम्‍बई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। मुम्‍बई इंडियंस के 124 रन के लक्ष्‍य के जवाब में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने 33 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

डेल्‍ही की ओर से कप्‍तान मेग लेनिंग ने 49 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली। शैफाली वर्मा ने भी 28 गेंदों में 43 रन बनाये।

इससे पहले मुम्‍बई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाये। डेल्‍ही कैपिटल्‍स की मिन्‍नू मणि और जेसा जोनासन ने तीन-तीन विकेट लिये।

इस जीत से डेल्‍ही कैपिटल्‍स अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है जबकि मुम्‍बई इंडियंस दूसरे स्‍थान पर है।

आज बेंगलुरू में ही शाम साढे सात बजे डेल्‍ही कैपिटल्‍स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा।