मार्च 2, 2025 7:45 पूर्वाह्न

printer

महिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में डेल्‍ही कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नौ विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में कल रात बेंगलुरु में डेल्‍ही कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नौ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही डेल्‍ही ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

डेल्‍ही कैपिटल्स ने 148 रन का लक्ष्य केवल पंद्रह ओवर और तीन गेंद में हासिल कर लिया। शैफाली वर्मा ने 80 और जोनासेन ने 61 रन बनाए। शैफाली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन बनाए। एलिस पेरी ने 60 रन की पारी खेली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला