महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, कल रात लखनऊ में गुजरात जायंट्स ने डेल्ही कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात जायंट्स ने 178 रन का लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हरलीन देओल ने नाबाद 70 रन बनाये। देओल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले, डेल्ही कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाए। मेग लैनिंग ने 92 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए मेघना सिंह ने 3 विकेट लिए।
इस जीत के साथ, गुजरात जायंट्स की प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना बढ गई है। गुजरात सात मैच में आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। डेल्ही कैपिटल्स, पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। उसके आठ मैच में दस अंक हैं।
मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आज शाम लखनऊ में यूपी वॉरियर्स से खेलेगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू हो़गा। बैंगलुरू को क्वालीफाई करने के लिए अपने शेष दोनों मैच जीतने हैं। बैंगलुरू तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके छह मैच में चार अंक हैं। यूपी वॉरियर्स के सात मैच में केवल चार अंक हैं और वह टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है।