मार्च 15, 2025 9:03 पूर्वाह्न

printer

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस का सामना डेल्‍ही कैपिटल्‍स से

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस का सामना डेल्‍ही कैपिटल्‍स से होगा। मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा।

   

मैग लैनिंग की कप्‍तानी में डेल्‍ही  कैपिटल्स ने आठ मैच में से पांच मैच जीते हैं।  डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है। डेल्‍ही कैपिटल्‍स का यह लगातार तीसरा फाइनल है। टीम अभी तक चैंपियनशिप नहीं जीत सकी है।