मुंबई में कल रात महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए। हिली मैथ्यूज और साइवर-ब्रंट ने 77-77 रन की पारी खेली।
जवाब में, गुजरात जायंट्स की टीम 19 ओवर और दो गेंद में केवल 166 रन पर आउट हो गई। हिली मैथ्यूज ने तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई में कल फाइनल में मुंबई इंडियंस का सामना डेल्ही कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।