महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में, कल एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने वडोदरा में गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 169 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर और चार गेंद में 3 विकेट पर 169 रन बनाकर हासिल कर लिया है। दिल्ली के लिए लिज़ेल ली ने 43 रन और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन का योगदान दिया। रोड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गुजरात जायंट्स की ओर से जॉर्जिया वेयरहम ने दो और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। फाइनल मैच में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।