अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ‘अस्मिता‘ पहल के अंतर्गत, ‘माई भारत‘ तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से केरल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। तिरुवनंतपुरम में, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की पत्नी अनाघा अर्लेकर आज सेंट्रल स्टेडियम में समारोह का उद्घाटन करेंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली, ज़ुम्बा सत्र, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं, रस्साकशी और नींबू-चम्मच दौड़ का आयोजन किया जाएगा। पथनमथिट्टा, कोट्टायम, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में भी खेल आयोजन किए जाएंगे। इस पहल का ख़ास उद्देश्य गांवों तथा छोटे कस्बों की बालिकाओं को खेल करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।