महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड ने कल रात दुबई में कप्तान सोफी डिवाइन की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 159 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर एक सौ 26 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए, रोज़मेरी मेयर और अमेलिया केर ने तीन-तीन जबकि एडेन कार्सन, फ्रैन जोनास और ब्रुक हालिडे ने एक-एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि ब्रुक हालिडे ने 38 रन और सुजी बेट्स ने 32 रन बनाए। अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।