अक्टूबर 12, 2024 1:55 अपराह्न

printer

महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप: ग्रुप-ए में आज न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा, ग्रुप-बी में बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

शारजाह में महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज ग्रुप ए में न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

 

ग्रुप बी में आज शाम बांग्लादेश का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका दो जीत के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है और बांग्लादेश पर जीत से दक्षिण अफ्रीका अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लेगा।