ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।
हाल ही में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व कप्तान हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। रेणुका सिंह और हरलीन देओल की वापसी से भारत को मजबूती मिली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रही हैं।