दिसम्बर 16, 2024 8:04 अपराह्न

printer

महिला के खिलाफ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के विरोध में आज रांची में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन और नारी शक्ति क्लब ने प्रदर्शन किया

महिला के खिलाफ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के विरोध में आज रांची में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन और नारी शक्ति क्लब ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अलबर्ट एक्का चौक के समीप मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज किया।

 

संगठन की सदस्यों ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में झारखंड समेत देशभर में महिला हिंसा, दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।