मार्च 7, 2026 12:10 अपराह्न

printer

महिला और बाल विकास मंत्रालय अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर करेगा शक्ति वॉक का आयोजन

महिला और बाल विकास मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति वॉक का आयोजन करेगा। सुबह साढ़े सात बजे से दस बजे तक चलने वाले इस आयोजन में इंडिया गेट से विजय चौक तक की दो किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

इसका उद्देश्‍य विभिन्‍न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं की भूमिका के प्रति सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा तथा स‍शक्तिकरण के प्रति सरकार की वचनबद्धता प्रकट करना है।

कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, राज्‍य मंत्री, संसद सदस्‍य, विधायक और अन्‍य जानी-मानी महिलाएं शामिल होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला