महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में, मेजबान और गत विजेता भारत आज शाम बिहार के राजगीर में थाईलैंड से भिड़ेगा। मैच शाम चार बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।
भारतीय महिलाओं ने कल दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया था। दीपिका कुमारी ने दो और संगीता कुमारी ने एक गोल किया था। आज, दो अन्य मुकाबलों में दक्षिण कोरिया का मुकाबला मलेशिया से और चीन का मुकाबला जापान से होगा।