जुलाई 3, 2024 8:57 अपराह्न

printer

महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खोले जाएंगे

महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में महिला पिंक थाने खोले जाएंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर में विभागीय बैठक के दौरान महिला पिंक थाने शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह थाने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए जाएंगे।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे कहीं से भी रोजगार सहायता के लिए पंजीयन, नवीनीकरण और अपडेशन का कार्य ऑनलाइन किया जा सके।