मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 10, 2024 8:27 पूर्वाह्न

printer

महिलाओं की जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया

 
 
ओमान के मस्‍कट में महिलाओं की जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस प्रतियोगिता के इतिहास में मलेशिया के विरूद्ध यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। 
 
धीमी शुरूआत और मलेशिया की मजबूत रक्षा पंक्ति के बावजूद खेल के तीसरे क्‍वार्टर में भारतीय टीम ने कामयाबी हासिल कर ली। भारत की ओर से वैष्‍णवी फाल्‍के ने 32वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद दीपिका ने 37वें 39वें और 48वें मिनट में लगातार तीन गोल करके हैट्रिक बनाई जबकि कनिका सिवाच ने 38वें मिनट में एक गोल किया। लगातार आक्रमण का लाभ भारतीय टीम को मिला और उसने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा। 
 
इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 13-1 से हराया था। अब भारत का मुकाबला कल चीन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा।
 
जूनियर एशिया कप, एफआईएच जूनियर विश्व कप के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट है। इस प्रतियोगिता की शीर्ष पांच टीमें हॉकी विश्व कप में अपनी जगह बनाएंगी।