मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 26, 2025 12:15 अपराह्न

printer

महाशिवरात्रि को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल

महाशिवरात्रि को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल है और भोले बाबा के रुद्राभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ सुबह से शिवालयों में उमड़ पड़ी है। बाबा नगरी देवघर में शिवरात्रि महोत्सव की खास तैयारी की गयी है। हमारी संवाददाता ने बताया कि शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ के चतुष प्रहर पूजा की परंपरा रही है।

महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बैद्यानाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। और जानकारी के साथ हमारे संवाददाता।

राजधानी रांची में शिवरात्रि को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि रांची में पहाड़ी मंदिर समेत अन्य शिवालयों में लोग आस्था के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं।
दुमका के बाबा बासुकीनाथ में भी भोलेनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि सुबह से ही भक्त शिवालयों के बाहर कतार में खड़े होकर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।