महाराष्ट्र सरकार ने अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष के दौरान खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों को अगले दो-तीन दिन में वापस लाने का भरोसा दिलाया है। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने नाशिक में कहा कि सरकार प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई कर रही है।
श्री महाजन कुंभ मेला समीक्षा बैठक के लिए नासिक आज में थे। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों के साथ समन्वय के लिए एक विशेष टीम नियुक्त की गई है। अधिकारी उनकी सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रहे हैं और भारतीय दूतावासों और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी नागरिक को सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। श्री महाजन ने कहा कि फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।