मार्च 14, 2026 10:28 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार ने एलपीजी आपूर्ति के लिए विशेष जिला स्तरीय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया

ईरान-इज़राइल संघर्ष चिंताओं के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष जिला स्तरीय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि अस्पतालों, सरकारी छात्रावासों, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में भोजन व्यवस्था, मध्याह्न भोजन योजनाओं और सरकारी आवासीय स्कूलों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए एलपीजी की प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।