महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज घोषणा की कि महाराष्ट्र सरकार बीड जिले के गहिनीनाथगढ़ मंदिर और पंढरपुर के बीच पालकी तीर्थयात्रा मार्ग विकसित करेगी। संत वामनभाऊ महाराज की 50वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि इस मंदिर ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने पैठन-पंढरपुर पालकी मार्ग के वरीयता के आधार पर पूरा होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गहिनीनाथगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंढरपुर में भूमि अधिग्रहित कर ली गई है।
Site Admin | जनवरी 10, 2026 9:46 अपराह्न
महाराष्ट्र सरकार गहिनीनाथगढ़ मंदिर और पंढरपुर के बीच पालकी तीर्थयात्रा मार्ग विकसित करेगी: मुख्यमंत्री फडणवीस