सितम्बर 23, 2025 9:01 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार कृषि और विपणन विभागों के बीच समन्वय बेहतर बनाने के लिए संयुक्त कार्यबल का गठन करेगी

महाराष्ट्र सरकार कृषि और विपणन विभागों के बीच समन्वय बेहतर बनाने के लिए संयुक्त कार्यबल का गठन करेगी। इसका उद्देश्य किसानों को फसल योजना के साथ बिक्री में मार्गदर्शन प्रदान करना और बेहतर लाभ सुनिश्चित करना है।

    राज्‍य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे और विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने आज मुंबई में राज्य सचिवालय में एक संयुक्त समीक्षा बैठक को संबोधित किया। इसमें महाराष्ट्र राज्य भंडारण निगम और राज्य कृषि विपणन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।