नवम्बर 21, 2024 9:01 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। महाराष्ट्र में औसत मतदान 65.11 प्रतिशत दर्ज किया गया। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत करीब 61 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गढ़चिरौली जिले में सबसे अधिक 73.68 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि मुंबई शहर में सबसे कम 52.07 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में 4,136 उम्मीदवार मैदान में थे जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

इस बीच, नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 19 उम्मीदवारों वाली इस सीट पर 62.89 प्रतिशत मतदान हुआ। कांग्रेस नेता वसंतराव चव्हाण के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी।

 

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना के हिस्से में 56 सीटें आई थी। विपक्षी दल कांग्रेस ने 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 54 सीट पर जीत दर्ज की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला