नवम्बर 13, 2024 7:32 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्थापित किए जाएंगे 426 महिला संचालित मतदान केंद्र

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 426 महिला संचालित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि नासिक जिले में सबसे अधिक 45, जलगांव में 33, गोंदिया में 32, सोलापुर में 29 और मुंबई उपनगरों में 26 महिला संचालित मतदान केंद्र होंगे। वाशिम, सिंधुदुर्ग, गढ़चिरौली, हिंगोली जिलों में कम से कम तीन महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

 

इन केंद्रों का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है जिसमें बूथों पर पुलिस से लेकर चुनाव अधिकारियों समेत सभी स्टाफ महिलाएं होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला