महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान धनबल का दुरुपयोग रोकने के लिए मुंबई में आयकर विभाग ने चौबीसों घंटे चलने वाले नियंत्रण-कक्ष की स्थापना की है। यह कक्ष स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव खर्चों की निगरानी करेगा। इसका उद्देश्य चुनाव प्रचार में प्रयुक्त नकदी और कीमती सामान के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
आयकर विभाग ने इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया है। लोग इन पर सूचना दे सकते हैं। नंबर हैं– 1800-221-510. व्हाट्सएप नंबर हैं- 8976176276 और 8976176776.