मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 23, 2024 5:23 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतगणना जारी

महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतगणना जारी है। ताजा नतीजों के अनुसार महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने 33 सीटें जीत ली हैं और 99 पर आगे चल रही है। शिवसेना-एस एच एस ने 15 सीटें जीत ली हैं और 40 पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 18 सीटों पर विजय हासिल की हैं और 23 पर आगे है। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने 5 सीटें जीती हैं 16 पर उसके उम्‍मीदवार आगे है। कांग्रेस पार्टी ने 04 सीटें जीती हैं 12 पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार पार्टी ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है और 6 पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीत ली है और एक पर आगे चल रही है।  

    झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 13 सीटें जीतीं हैं 22 पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने 03 सीटें जीती हैं 17 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 03 सीट जीत ली हैं और 13 सीटों पर बढत बनाए हुए है। राष्‍ट्रीय जनता दल 4 सीटों पर आगे है। कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने एक सीट जीती और एक पर आगे चल रही है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट जीत ली हे। ऑल झारखंड स्‍टुडेंट यूनियन, लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड का उम्‍मीदवार एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। 

    महाराष्‍ट्र में एक ही चरण में 20 नवम्‍बर को मतदान हुआ था। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे। पहले चरण के चुनाव में इस महीने की 13 तारीख को 43 सीटों पर मतदान हुआ था। शेष 38 सीटों पर इसी महीने की 20 तारीख को वोट डाले गए थे। 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला