दिसम्बर 15, 2024 6:28 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा

महाराष्‍ट्र में सत्‍तारूढ महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का आज  नागपुर के राजभवन में विस्तार किया जा रहा है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के 16, शिवसेना के 10 और एनसीपी के 8 विधायक शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्‍ण विखे पा‍टिल, चन्‍द्रकांत पाटिल और गिरीश महाजन ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हसन मुशरिफ और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

    मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस, उप-मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार पहले ही शपथ ले चुके हैं। आज नागपुर में शपथ-ग्रहण के अवसर पर मुख्‍यमंत्री और दोनों उप-मुख्‍यमंत्री भी उपस्थित हैं।

    महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है।