मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 16, 2024 10:55 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर होगा मतदान, 264 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों- धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण में मतदान होगा। इस चरण में 264 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तथा भारती पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र डॉ. श्रीकांत शिंदे और उज्ज्वल निकम के भाग्‍य का फैसला होगा। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कल मुंबई में रोड शो किया। उन्होंने डिंडोरी और कल्याण में चुनाव रैलियों को संबोधित किया।