महाराष्ट्र में कल लाखों भक्तों ने 5 दिवसीय उत्सव के साथ गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के आवास पर पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को राजभवन में ही विसर्जित किया गया।
मुंबई में 5 दिनों के गणेश महोत्सव के बाद 38 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जिनमें से 37 हजार से ज्यादा घरेलू और 1 हजार से ज्यादा सार्वजनिक गणेश मंडलों की प्रतिमाएं थीं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने विसर्जन के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलता है और अंतिम विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है।