राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि स्वस्थ नागरिक देश को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ती है।
आयुष मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से राष्ट्रीय आरोग्य मेले का आयोजन किया है। इस मेले के दौरान, आगंतुकों को आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोव-रिग्पा और होम्योपैथी प्रणालियों से संबंधित निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 2:11 अपराह्न
महाराष्ट्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेले का किया उद्घाटन